Closing Bell: शेयर बाजार में फ्लैट रहा कारोबार: Sensex 33 अंक की तेजी के साथ 81,086 के स्तर पर बंद

punjabkesari.in Friday, Aug 23, 2024 - 03:37 PM (IST)

मुंबईः हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 23 अगस्त को शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 33 अंक की तेजी के साथ 81,086 के स्तर पर और निफ्टी 11 अंक की तेजी है,ये 24,823 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी और 7 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 32 में तेजी और 18 में गिरावट है। NSE के सेक्टोरल इंडेक्स में सबसे ज्यादा ऑटो सेक्टर में तेजी है।

एशियाई बाजार में आज गिरावट

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.24% और हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 0.57% की गिरावट है। चीन का शंघाई कंपोजिट 0.26% और कोरिया के कोस्पी में 1.24% गिरा हुआ है।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 23 अगस्त को ₹1,371.79 करोड़ के शेयर खरीदे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने भी ₹2,971.80 करोड़ के शेयर खरीदे।
  • गुरुवार को अमेरिकी बाजार का डाओ जोंस 0.43% गिरकर 40,712 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक भी 1.67% गिरा, ये 17,619 के स्तर पर बंद हुआ। S&P500 0.89% की गिरावट के साथ 5,570 के स्तर पर बंद हुआ।

कल बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले कल यानी 22 अगस्त को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 147 अंक की तेजी के साथ 81,053 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में भी 41 अंक की तेजी रही, ये 24,811 के स्तर पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी और 12 में गिरावट रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 27 में तेजी और 23 में गिरावट रही। टाटा मोटर्स सेंसेक्स का टॉप लूजर रहा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News