Closing Bell: बाजार में मजबूती, सेंसेक्स 81,053 और निफ्टी 24,811 के स्तर पर बंद

punjabkesari.in Thursday, Aug 22, 2024 - 03:36 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः शेयर बाजार में आज यानी 22 अगस्त को बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स 147 अंक की तेजी के साथ 81,053 के स्तर पर वहीं निफ्टी में भी करीब 41 अंक की तेजी है। ये 24,811 के स्तर पर बंद हुआ। 

जापान के निक्केई इंडेक्स में तेजी

  • एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार है। जापान के निक्केई इंडेक्स में 0.63% और हांगकांग के हैंगसेंग में 0.25% की तेजी है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.08% की गिरावट है।
  • बुधवार को अमेरिकी बाजार डाओ जोंस 55.52 (0.14%) अंक बढ़कर 40,890 पर बंद हुआ। वहीं NASDAQ 102.05 (0.57%) अंक गिरकर 17,918 पर बंद हुआ।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 21 अगस्त को ₹799.74 करोड़ के शेयर बेचे। घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹3,097.45 करोड़ के शेयर खरीदे।

कल बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले कल यानी 21 अगस्त को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 102 अंक (0.13%) की तेजी के साथ 80,905 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में 71 अंक (0.29%) की तेजी रही। ये 24,770 के स्तर पर बंद हुआ था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News