Closing Bell: बाजार में दमदार तेजी, Sensex 349 अंक की तेजी के साथ 82,134 पर हुआ बंद

punjabkesari.in Thursday, Aug 29, 2024 - 03:36 PM (IST)

मुंबईः सेंसेक्स ने आज यानी 29 अगस्त को 82,285 और निफ्टी ने 25,192 का नया ऑलटाइम हाई बनाया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 349 अंक की तेजी के साथ 82,134 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं, निफ्टी में भी 99 अंक की तेजी रही और ये 25,151 के स्तर पर बंद हुआ। 

एशियाई बाजार में गिरावट

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.39% और हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 0.86% की गिरावट है। चीन का शंघाई कंपोजिट 0.61% और कोरिया का कोस्पी 0.75% गिरा हुआ है।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 28 अगस्त को ₹1,347.53 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹439.35 करोड़ के शेयर खरीदे।
  • 28 अगस्त को अमेरिकी बाजार का डाओ जोंस 0.39% गिरकर 41,091 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक 1.12% गिरा, ये 17,556 के स्तर पर बंद हुआ। S&P500 0.60% की गिरावट के साथ 5,592 के स्तर पर बंद हुआ।

कल निफ्टी ने ऑलटाइम हाई बनाया था

इससे पहले कल यानी 28 अगस्त को निफ्टी ने 25,129 का नया ऑलटाइम हाई बनाया था। हालांकि, बाद में यह उपरी स्तर से 77 अंक गिरकर 34 अंक की तेजी के साथ 25,052 के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं, सेंसेक्स में भी 73 अंक की तेजी रही, ये 81,785 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में गिरावट और 11 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 29 में तेजी और 21 में गिरावट थी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News