Closing Bell: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 611 अंक उछला, निफ्टी 25,000 के पार बंद

punjabkesari.in Monday, Aug 26, 2024 - 03:34 PM (IST)

मुंबईः हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी 26 अगस्त को शेयर बाजार में हरियाली रही। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 611 अंक की तेजी के साथ 81,698 के स्तर और निफ्टी में भी 187 अंक की तेजी रही, ये 25,010 के स्तर पर बंद हुआ।

ज्यादातर एशियाई बाजार में गिरावट

  • HDFC बैंक, इंफोसिस, TCS और रिलायंस बाजार को ऊपर चढ़ा रहे हैं। बाजार को बढ़ाने में सबसे ज्यादा HDFC बैंक का 71.15 प्वाइंट का कॉन्ट्रिब्यूशन है। जबकि, ITC, ICICI बैंक और सन फार्मा बाजार को नीचे खींच रहे हैं।
  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 1.09% की गिरावट और हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 0.85% की तेजी रही। चीन का शंघाई कंपोजिट 0.26% और कोरिया के कोस्पी 0.32% गिरा हुआ है।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने पिछले कारोबारी दिन 23 अगस्त को ₹1,944.48 करोड़ के शेयर खरीदे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने भी ₹2,896.02 करोड़ के शेयर खरीदे।
  • पिछले कारोबारी दिन 23 अगस्त को अमेरिकी बाजार का डाओ जोंस 1.14% चढ़कर 41,175 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक भी 1.47% चढ़ा, ये 17,877 के स्तर पर बंद हुआ। S&P500 1.15% की तेजी के साथ 5,634 के स्तर पर बंद हुआ।

शुक्रवार को शेयर बाजार में थी तेजी

इससे पहले शुक्रवार यानी 23 अगस्त को शेयर बाजार में तेजी थी। सेंसेक्स 33 अंक की तेजी के साथ 81,086 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 11 अंक की तेजी रही, ये 24,823 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में तेजी और 13 में गिरावट थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 22 में तेजी और 28 में गिरावट थी।

NSE के सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो ऑटो सेक्टर छोड़कर सभी में गिरावट थी। ऑटो सेक्टर में 1.12% की तेजी थी। जबकि, निफ्टी रियल्टी में सबसे ज्यादा 2.43% की गिरावट थी। वहीं, मीडिया में 1.29% और IT में 1.00% की गिरावट थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News