Closing Bell: सेंसेक्स 151 अंक की गिरावट के साथ 82,201 के स्तर पर बंद

punjabkesari.in Thursday, Sep 05, 2024 - 03:37 PM (IST)

मुंबईः शेयर बाजार में आज यानी 5 सितंबर को गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स में करीब 151 अंक की गिरावट आई, यह 82,201 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी करीब 53 अंक की गिरावट है, ये 25,145 के स्तर पर बंद हुआ। 

एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार

  • एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान के निक्‍केई इंडेक्स में 0.35% और हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 0.37% की गिरावट है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.05% की बढ़त है।
  • 4 सितंबर को अमेरिकी बाजार का डाओ जोंस 0.09% बढ़कर 40,974 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक 0.30% गिरा, ये 17,084 के स्तर पर बंद हुआ। S&P500 0.16% की गिरावट के साथ 5,520 पर बंद हुआ।

कल बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले कल यानी 4 सितंबर को शेयर मार्केट में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 202 अंक की गिरावट के साथ 82,352 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी आज 81 अंक की गिरावट रही। ये 25,198 के स्तर पर बंद हुआ था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News