Stock Market Next Week: शेयर बाजार निवेशकों के लिए जरूरी खबर, अगले हफ्ते सिर्फ 3 दिन खुलेगा बाजार, जानिए वजह

punjabkesari.in Saturday, Mar 28, 2026 - 12:25 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः अगले सप्ताह भारतीय शेयर बाजार में ट्रेडिंग सीमित रहने वाली है, 30 मार्च से 3 अप्रैल तक 5 कारोबारी दिन में केवल तीन दिन ही शेयर बाजार खुले रहेंगे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के अनुसार, 31 मार्च को श्री महावीर जयंती और 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के अवसर पर बाजार बंद रहेंगे। 4, 5 अप्रैल के शनिवार और रविवार होने के कारण बाजार में कारोबार बंद रहता है।  

इससे पहले भी चालू सप्ताह में राम नवमी के चलते एक दिन का अवकाश रहा, जिसके कारण ट्रेडिंग सेशन कम रहे। लगातार छुट्टियों के कारण बाजार में वॉल्यूम और गतिविधि पर असर पड़ सकता है।

मई और जून में भी कई छुट्टियां

छुट्टियों के इस सिलसिले के बाद अगला अवकाश 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर रहेगा। इसके अलावा मई और जून में भी कई प्रमुख अवसरों पर बाजार बंद रहेगा, जिनमें 1 मई (महाराष्ट्र दिवस), 28 मई (बकरीद) और 26 जून (मुहर्रम) शामिल हैं।

आगे के महीनों में भी निवेशकों को छुट्टियों का ध्यान रखना होगा। सितंबर में गणेश चतुर्थी, अक्टूबर में महात्मा गांधी जयंती और दशहरा, नवंबर में दिवाली-बलिप्रतिपदा और गुरु नानक जयंती, तथा दिसंबर में क्रिसमस के अवसर पर बाजार बंद रहेंगे।

विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार छुट्टियों के चलते ट्रेडिंग वॉल्यूम कम रह सकता है और बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है। ऐसे में निवेशकों को अपनी ट्रेडिंग रणनीति बनाते समय इन छुट्टियों को ध्यान में रखना चाहिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News