बाजार में बिकवाली, सेंसेक्स 1172 अंक टूटा, निफ्टी 17174 पर बंद

punjabkesari.in Monday, Apr 18, 2022 - 03:43 PM (IST)

नई दिल्लीः सेंसेक्स और निफ्टी में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारी गिरावट रही। सेंसेक्स 1172.19 (2.01%) अंक की गिरावट के साथ 57,166 पर जबकि निफ्टी 302 (1.73%) अंक फिसलकर 17,173.65 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के बढ़त वाले स्टॉक में NTPC, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा और हिंदुस्तान यूनिलीवर शामिल रहे। मार्केट में गिरावट की वजह महंगाई का डर, चीन में बढ़ते कोरोना के मामले और रूस पर लगाया गया बैन है।

सेंसेक्स 1000 अंक की गिरावट के साथ 57,338 पर खुला जबकि निफ्टी 292 अंक फिसलकर 17,183 पर खुला। आज सबसे ज्यादा गिरावट बैंक, IT, फाइनेंशियल सर्विस और मीडिया के शेयर्स में रही।

मिड और स्मॉल कैप में भी गिरावट
BSE के मिड कैप और स्मॉल कैप में 400 पाइंट से ज्यादा की गिरावट है। मिडकैप में अडाणी पावर, ऑयल, NHPC,BEL, HAL, वरूण बिवरेज और JSW एनर्जी में तेजी है। जबकि वोल्टास, सन टीवी, लोढ़ा, यस बैंक, माइंड ट्री, बजाज होल्डिंग में गिरावट है। स्मॉल कैप में विंड लास बायोटेक, जिंदल वर्ल्ड वाइड, उत्तम सुगर में बढ़त है।

FMCG को छोड़कर सभी सेक्टर में गिरावट
निफ्टी के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 1 में बढ़त और 10 में गिरावट है। इसमें FMCG इंडेक्स में मामूली बढ़त है। वहीं रियल्टी, मेटल, फार्मा, IT, मीडिया, ऑटो, बैंक, फाइनेंशियल सर्विस और प्राइवेट बैंक में गिरावट है। सबसे ज्यादा गिरावट वाले सेक्टर में आईटी, PSU बैंक और मीडिया शामिल हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News