शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 1000 अंक लुढ़का, कल बाजार में रही थी 2975 अंक की तेजी
punjabkesari.in Tuesday, May 13, 2025 - 10:33 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज यानी मंगलवार (13 मई) को शेयर बाजार में गिरावट देखी जा रही है। खबर लिखे जानें के समय सेंसेक्स 700 अंक गिरकर 81,729 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 180 अंक की गिरावट है, ये 24,744 के स्तर पर है।
कुछ समय पहले सेंसेक्स करीब 900 अंक गिरकर 81,500 के स्तर पर था जबकि निफ्टी में भी करीब 250 अंक की गिरावट रही, ये 24,700 के स्तर पर था।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में गिरावट है। इंफोसिस और जोमैटो सहित कुल 5 शेयरों में 1% से ज्यादा की गिरावट है। सनफार्मा और इंडसइंड बैंक के शेयर करीब 2% ऊपर हैं।
अमेरिका और जापान के बाजारों में तेजी, हॉन्गकॉन्ग में गिरावट
एशियाई बाजारों में आज मिलाजुला रुख देखने को मिला।
- जापान का निक्केई 653 अंक यानी 1.73% की बढ़त के साथ 38,297 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
- दक्षिण कोरिया का कोस्पी 6 अंक (0.22%) चढ़कर 2,613 पर पहुंच गया है।
- दूसरी ओर, हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 407 अंक यानी 1.73% गिरकर 23,142 के स्तर पर है।
- चीन का शंघाई कंपोजिट मामूली तेजी के साथ 3,372 पर कारोबार कर रहा है।
अमेरिकी बाजारों में 12 मई को मिला-जुला प्रदर्शन देखने को मिला।
- डाउ जोन्स 1,161 अंक (2.81%) गिरकर 42,410 पर बंद हुआ।
- वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 779 अंक यानी 4.35% की तेज़ी के साथ 18,708 के स्तर पर बंद हुआ।
विदेशी निवेशकों का बाजार पर भरोसा बरकरार
- 12 मई को विदेशी निवेशकों ने कैश सेगमेंट में 1,246.48 करोड़ रुपए और घरेलू निवेशकों ने 1,448.37 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।
- मई में अब तक विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 9,103.71 करोड़ रुपए और घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 15,189.82 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी है।
- अप्रैल महीने में विदेशी निवेशकों की नेट खरीदारी 2,735.02 करोड़ रुपए रही। घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में 28,228.45 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।