सेंसेक्स 411 अंक टूटकर 80,334 पर हुआ बंद, निफ्टी भी 140 अंक लुढ़का

punjabkesari.in Thursday, May 08, 2025 - 03:32 PM (IST)

मुंबईः हफ्ते के चौथे कारोबार दिन आज यानी गुरुवार, 8 मई को शेयर बाजार गिरावट है। सेंसेक्स 411 अंक की गिरावट के साथ 80,334 के स्तर पर और निफ्टी भी 140 अंक टूटा, ये 24,273 के स्तर पर बंद हुआ।

पाकिस्तानी शेयर बाजार में करीब 6% की गिरावट

आज (8 मई) पाकिस्तानी शेयर बाजार में 6,948 (6.32%) की गिरावट है। ये 103,060 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार में इसमें करीब 1.5% की तेजी थी।

कल (7 मई) भारत की ओर से स्ट्राइक के बाद कराची-100 इंडेक्स 3,556 अंक (3.13%) गिरकर 110,013 के स्तर पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में इसमें करीब 6% की गिरावट थी।

कल शेयर बाजार में रही थी तेजी

मंगलवार देर रात पाकिस्तान और PoK के भीतर गई एयर स्ट्राइक का असर शेयर बाजार पर नहीं दिखा। बुधवार, 7 मई को सेंसेक्स 106 अंक चढ़कर 80,747 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 35 अंक की तेजी रही। ये 24,414 के स्तर पर बंद हुआ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News