Share Market Crash: औंधे मुंह गिरा बाजार, 1200 से अधिक लुढ़का सेंसेक्स, इन शेयरों में बड़ी गिरावट
punjabkesari.in Tuesday, May 13, 2025 - 03:33 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः कल की जबरदस्त तेजी के बाद आज भारतीय शेयर बाजार भारी गिरावट रही। आज सेंसेक्स 82000 के लेवल से नीचे फिसल गया है। शुरुआती कारोबार में ही बीएसई सेंसेक्स 1272 अंक की भारी गिरावट के साथ 81,154 के स्तर पर ट्रेड करता देखा गया। वहीं निफ्टी 328 अंकों की गिरावट के साथ 24,600 के नीचे फिसल गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1281.68 यानि 1.55% लुढ़क कर 81,148.22 के स्तर पर जबकि निफ्टी 346.35 (1.39%) अंक टूटा, ये 24,578.35 के स्तर पर बंद हुआ। बाजार में आई इस गिरावट की वजह से निवेशकों के करीब 3 लाख करोड़ रुपए डूब गए।
बीएसई के टॉप 30 में से 26 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। आईटी सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव में रहा, जहां इंफोसिस का शेयर 3.36% टूटकर ₹1572 तक गिर गया।
इन शेयरों में बड़ी गिरावट
चंबल फर्टिलाइजर में करीब 5 फीसदी, पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट में करीब 4 फीसदी, UPL के शेयरों में 5 फीसदी, SRF के शेयरों में करीब 4 फीसदी, Bharti Hexacom के शेयर में 3.46 फीसदी की कमी आई है।
गिरावट के कारण
सोमवार को शेयर बाजार में आई जोरदार तेजी के कारण आज बिकवाली हावी रही। कल सेंसेक्स और निफ्टी 4 अंक से ज्यादा चढ़ गया था।
कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा देखा गया। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल प्राइस चढ़कर $64.74 प्रति बैरल पर पहुंच गया।
अमेरिका के ट्रेजरी यील्ड में उछाल देखने को मिला, जो 4.45 फीसदी तक चढ़ गया।
हैवीवेट इंडेक्स और शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। खासकर HDFC Bank, RIL और TCS के शेयर के टूटने से मार्केट में गिरावट आई।
निवेशकों को हुआ तगड़ा नुकसान
सोमवार को बीएसई मार्केट कैपिटलाइजेशन (BSE Market Capitlization) 433 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया था लेकिन आज इसमें गिरावट देखी गई है और यह करीब 3 लाख करोड़ रुपए घटकर 430 लाख करोड़ रुपए आ चुका है यानी निवेशकों की वैल्यूवेशन में करीब 3 लाख करोड़ रुपए की कमी आई है।