भारत बना निवेशकों का स्वर्ग, सैंसेक्स जल्द ही छुएगा 60 हजार का लेवल

punjabkesari.in Saturday, Sep 04, 2021 - 01:13 PM (IST)

मुंबईः शुक्रवार को बाजार में बुल्स की पकड़ हावी रही। इंट्राडे में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बी.एस.ई.) का सैंसेक्स और निफ्टी ने 58,140,33 और 17,321.35 का ऑल टाईम हाई लगाया। बी.एस.ई. के स्मॉलकैप और मिडकैप इंडैक्स ने भी ने क्रमश: 24,453.88 और 27, 388.48 का रिकॉर्ड हाई लगाया।

शुक्रवार के कारोबार में बी.एस.ई. पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 254 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया। 200 से ज्यादा शेयरों ने 52 वीक का हाई लगाया। इसमें एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाइटन और अल्ट्राटेक सीमेंट के नाम शामिल हैं। सैंसेक्स सप्ताह में 2000 अंक चढ़ चुका है। इसने केवल 3 दिन में 1000 अंक का लेवल पार कर लिया है। इसकी रफ्तार को देख कर लगता है कि यह जल्द हो 60 हजार के स्तर को पार कर लेगा। वहीं बी.एस.ई. पर आज 250 से ज्यादा शेयरों में अपर सर्किट लगा। इसमें हिंदुस्तान ऑयल एक्सप्लोरेशन, जैन इरिगेशन सिस्टम्स और ट्राइडैंट के नाम शामिल हैं। 

कैपिटलवाया ग्लोबल रिसर्च के गौरव गर्ग के मुताबिक हमें भारत में पूरी दुनिया से जोरदार तरीके से पैसे का प्रवाह आता दिख रहा है। इसी वजह से पिछले कुछ महीनों में बाजार में जोरदार रैली देखने को मिल रही है। हमें उम्मीद है कि यह रैली आगे भी जारी रहेगी। भारत में जिस तरह की इकोनॉमी रिकवरी देखने को मिली है उसके चलते भारतीय बाजार सुरक्षित तरीके से पैसे लगाने के लिए निवेशकों का स्वर्ग बन गया है। उम्मीद है कि बाजार की यह रैली जारी रहेगी और बहुत जल्द ही हमें निफ्टी में 17,500 का स्तर देखने को मिलेगा।

ऑटो और मेटल शेयर्स ने बाजार में उड़ान भरी
ऑटो और मेटल शेयर्स ने बाजार में उड़ान भरी। एन.एस.ई. पर ऑटो इंडैक्स 1.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। इंडेक्स में एक्साइड इंडस्ट्रीज के शेयर में 5 प्रतिशत की तेजी रही। वहीं मैटल इंडैक्स 1.17 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ। इंडेक्स में नैशनल एल्यूमिनियम के शेयर 4.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

पहली बार छुआ 58,000 का स्तर
इक्विटी99 के राहुल शर्मा का कहना है कि आज पहली बार सैंसेक्स ने अगल 58,000 का स्तर हुआ। इस रैली में ऑटो और मैटल शेयर्स आई.टी., फार्मा और मैटल शेयरों का सबसे ज्यादा योगदान रहा। बाजार आजकल रोज नया हाई लगा रहा है। लंबी अवधि के नजरिए से हम बाजार पर बुलिश हैं लेकिन इतनी तेजी के बाद अब बाजार में कुछ करैक्शन भी स्वाभाविक है। निवेशकों को सलाह है कि वह अपनी पोजिशन पर ट्रेलिंग स्टॉपलॉस लगाएं। 

बाजार में अभी और तेजी की संभावना
स्वास्तिका इंवेस्टमेंट के संतोष मीना का कहना है कि आज सैंसेक्स ने नया माइलस्टोन हासिल किया। बाजार में अभी और तेजी की संभावना है। इस समय हम रोरिंग बुल मार्केट में हैं और अगले 2-3 सालों तक यही स्थिति बनी रहेगी। टैक्निकली सैंसेक्स के लिए 58700 नजदीकी टार्गेट नजर आ रहा है जबकि 57,500 पर इसको इमीडिएट सपोर्ट है। वहीं किसी गिरावट की स्थिति में 56,300-56,000 पर मजबूत डिमांड जोन देखने को मिलेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News