Gold-Silver कीमतों में जबरदस्त उछाल, चेक करें आज के ताजा भाव

punjabkesari.in Wednesday, Nov 26, 2025 - 10:48 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः सोना-चांदी वायदा बाजार में तेजी बनी हुई है। घरेलू बाजार में आज दोनों धातुओं के वायदा भाव मजबूत शुरुआत के साथ खुले। खबर लिखे जाने तक MCX पर सोने का वायदा भाव करीब ₹1,25,950 प्रति 10 ग्राम, जबकि चांदी का वायदा भाव लगभग ₹1,58,080 प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना और चांदी तेज़ी के साथ ट्रेड हो रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चढ़े सोना चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज चांदी के वायदा कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 4,128.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,140 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 19.20 डॉलर की तेजी के साथ 4,159.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 4,398 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 51.10 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 50.96 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.68 डॉलर की तेजी के साथ 51.64 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव 53.76 डॉलर का उच्च स्तर छू चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News