What's Gold Price Today: 25 नवंबर को सोना खरीदने के लिए कितना पैसा करना होगा खर्च? जानें MCX के लेटेस्ट रेट

punjabkesari.in Tuesday, Nov 25, 2025 - 10:26 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः एक दिन की राहत के बाद आज (25 नवंबर) फिर सोने-चांदी की कीमतों में तेजी जारी है। MCX पर दोनों कीमती धातुओं के भाव एक फीसदी से ज्यादा उछले हैं। सोने का भाव 1.08 फीसदी चढ़कर 1346 रुपए महंगा हुआ है और ये 1,25,195 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी की बात करें तो इसमें 1.57 फीसदी की तेजी 2438 रुपए महंगी हुई है। MCX पर चांदी का भाव 1,56,914 रुपए प्रति किग्रा पर है।

सर्राफा बाजार में सोने की कीमत

सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें 700 रुपए घटकर 1,25,400 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गईं। बाजार के लोगों ने यह जानकारी दी है। लगातार तीसरे सत्र में गिरावट जारी रखते हुए, 99.5 शुद्धता वाले सोने की कीमत 700 रुपए घटकर 1,24,800 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी कर मिलाकर) रह गई। चांदी भी लगातार तीसरे दिन बिकवाली के दबाव में रही, और 1,000 रुपए टूटकर 1,55,000 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी कर मिलाकर) रह गई। सोमवार को, वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच बैंकों और आयातकों द्वारा डॉलर की बिकवाली से रुपया 50 पैसे की तेज बढ़त के साथ 89.16 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ। 
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News