Silver New Rule: चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव के बीच सरकार का बड़ा कदम, बदले नियम
punjabkesari.in Tuesday, Mar 17, 2026 - 12:48 PM (IST)
नई दिल्ली: चांदी की कीमतों में जारी तेज उतार-चढ़ाव के बीच सरकार ने इससे जुड़ा एक बड़ा कदम उठाया है। Directorate General of Foreign Trade (DGFT) ने सस्ते हीरों से जड़ी चांदी की ज्वेलरी के आयात पर पाबंदी लगा दी है।
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, इन उत्पादों की इंपोर्ट पॉलिसी को ‘फ्री’ से बदलकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कर दिया गया है। यह नियम तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है और 30 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा।
आयात पर नियंत्रण, घरेलू बाजार को राहत देने की कोशिश
DGFT के अनुसार, इस फैसले के तहत संबंधित वस्तुओं के आयात को नियंत्रित किया जाएगा। उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार का उद्देश्य आसियान देशों से आने वाले सस्ते चांदी के आयात को कम करना है, जिससे घरेलू उद्योग को राहत मिल सके।
कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव जारी
इधर, चांदी की कीमतों में भी लगातार अस्थिरता बनी हुई है। All India Sarafa Association के अनुसार, सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमत 9,000 रुपए गिरकर 2.56 लाख रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।
हालांकि, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मंगलवार को चांदी में फिर तेजी देखने को मिली और यह 0.99% बढ़कर 2,59,071 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
क्या रहेगा असर?
विशेषज्ञों के मुताबिक, आयात पर सख्ती से घरेलू बाजार में सप्लाई पर असर पड़ सकता है, जिससे कीमतों में आगे और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
