10g Gold rate Today: 1,45,000 रुपए के पार पहुंचा 10 ग्राम गोल्ड रेट, चांदी में भी बड़ा उछाल
punjabkesari.in Wednesday, Aug 05, 2026 - 10:36 AM (IST)
10g Gold Rate: बुधवार को सोने-चांदी में बड़ी तेजी दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) पर 10 ग्राम सोने की कीमत 1137 रुपए उछलकर 1,45,436 रुपए पर पहुंच गया। चांदी की कीमत में भी 2196 रुपए की तेजी आई है, एक किलोग्राम चांदी 2,23,811 रुपए पर है।
सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत 100 रुपए बढ़कर 1,47,500 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मिले-जुले रुझान के बीच चांदी की कीमतें स्थिर रहीं। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना सोमवार को 1,47,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमत 2,26,500 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर स्थिर रही।
