Gold-Silver Price on MCX: गोल्ड-सिल्वर खरीदने का है प्लान...तो पहले चेक करें 3 अगस्त के लेटेस्ट रेट
punjabkesari.in Monday, Aug 03, 2026 - 10:31 AM (IST)
Gold-Silver Price on MCX: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच आज फिर बदलाव देखने को मिला है। सोमवार (3 अगस्त) को MCX पर 10 ग्राम सोना 501 रुपए महंगा होकर 1,43,877 रुपए पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में 1951 रुपए का उछाल दर्ज किया गया है, एक किलोग्राम चांदी का रेट 2,19,149 रुपए है। ग्लोबल मार्केट में भी दोनों कीमती धातुओं में तेजी आई है।
इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी के दाम?
Comex में सोने और चांदी के दाम में तेजी देखने को मिली। खबर लिखे जाने के समय सोना 0.43% बढ़त के साथ 4124.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी के दाम 1.62% उछलकर 58.72 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहे हैं।
मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों पर दुनिया भर के कई बड़े इकोनॉमिक डेटा का असर पड़ सकता है। निवेशकों की नजर अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोजोन और जापान के पीएमआई (PMI) आंकड़ों पर रहेगी। इसके अलावा अमेरिका के जुलाई महीने के रोजगार के आंकड़े, जैसे नॉन-फार्म पेरोल और बेरोजगारी दर भी बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे।
