Sone-Chandi ka rate: महंगा हुआ सोना-चांदी, चेक करें क्या है 10 ग्राम गोल्ड रेट

punjabkesari.in Tuesday, Aug 11, 2026 - 10:18 AM (IST)

Sone-Chandi ka rate: मंगलवार (11 अगस्त) को सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी तेजी देखने को मिल रही है। MCX पर सोना 1801 रुपए की बढ़त के साथ 1,54,900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। चांदी की कीमत में भी 1874 रुपए की तेजी आई है, एक किलोग्राम चांदी 2,38,741 रुपए पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुएं तेजी के साथ कारोबार कर रही हैं।  

यह भी पढ़ें: Gold Price को लेकर दो बड़े अनुमान, 1.30 लाख तक गिर सकता है गोल्ड या जाएगा ₹2 लाख के पार?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी तेज

Comex पर सोना 4,446.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,419.70 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 54.40 डॉलर की तेजी के साथ 4,474.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। 

Comex पर चांदी के वायदा भाव 65.94 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 65.27 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.69 डॉलर की तेजी साथ 65.96डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

यह भी पढ़ें: Indane, Bharat Gas या HP Gas ग्राहकों के लिए जरूरी अपडेट, रुक सकती है सब्सिडी 

दिल्ली में सोने-चांदी की कीमत

राजधानी में सोमवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में सोने की कीमतों में तेजी जारी रही। सोना 2,000 रुपए बढ़कर 1.56 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1.54 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, पिछले सत्र में स्थिर रहने के बाद चांदी की कीमतों में भी फिर से तेजी लौट आई। सभी करों सहित चांदी 5,200 रुपए की छलांग लगाकर 2.40 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी शुक्रवार को 2,34,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News