औंधे मुंह गिरा सोना, आज इतना सस्ता हुआ 10g पीली धातु का रेट, कहां तक जा सकती है कीमत

punjabkesari.in Tuesday, Jun 24, 2025 - 12:58 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः ईरान और इजराइल के बीच युद्धविराम की खबर के बाद मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी गई। MCX पर अगस्त डिलीवरी वाले सोने के वायदा अनुबंध में करीब 3% यानी ₹3,000 की गिरावट आई और यह ₹96,422 प्रति 10 ग्राम के स्तर तक लुढ़क गया। पिछला बंद भाव ₹99,388 था, जबकि आज यह ₹98,807 पर खुला। चांदी में भी कमजोरी देखी गई। जुलाई डिलीवरी वाली चांदी ₹760 गिरकर ₹1,06,011 प्रति किलोग्राम पर आ गई।

सोमवार को दिखी थी तेजी

सोमवार को अमेरिका द्वारा ईरान पर हमला किए जाने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई थी।

  • सोना: ₹99,388 प्रति 10 ग्राम (0.28% की बढ़त)
  • चांदी: ₹1,06,759 प्रति किलोग्राम (0.50% की बढ़त)

क्यों दिख रहा है उतार-चढ़ाव?

पृथ्वी फिनमार्ट के कमोडिटी विशेषज्ञ मनोज कुमार जैन के मुताबिक, पश्चिम एशिया में बदलते हालात के चलते कीमती धातुओं में अस्थिरता बढ़ी है।

  • सीजफायर के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी
  • डॉलर में कमजोरी से कीमतों को निचले स्तर पर सपोर्ट मिल सकता है
  • भू-राजनीतिक तनाव, डॉलर इंडेक्स और फेड चेयरमैन के बयान आगे भी कीमतों में उतार-चढ़ाव ला सकते हैं

कहां तक जा सकती है कीमत

तकनीकी रूप से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने को 3,400 डॉलर के आसपास प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा है और अगर यह स्तर टूटता है तो कीमतें 3,435 डॉलर और 3,452 डॉलर तक जा सकती हैं। एक मजबूत रैली इसे 3,500 डॉलर तक ले जा सकती है। सोने के लिए सपोर्ट लेवल 98,850-98,440 रुपए और प्रतिरोध स्तर 99,800-1,00,200 रुपए है। चांदी के लिए सपोर्ट लेवल 1,06,000-1,05,000 रुपए और प्रतिरोध स्तर 1,07,400-1,08,000 रुपए है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News