Gold-Silver Down Today: सस्ता हुआ सोना-चांदी, MCX-COMEX पर गिर गए दाम
punjabkesari.in Wednesday, Mar 11, 2026 - 10:26 AM (IST)
बिजनेस डेस्कः सोने-चांदी के वायदा बाजार में आज हल्की सुस्ती देखने को मिली। घरेलू बाजार में दोनों की कीमतें गिरावट के साथ खुलीं। खबर लिखे जाने के समय एमसीएक्स पर सोने का वायदा भाव करीब 1,62,825 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का वायदा भाव 2,76,127 रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार कर रहा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों की कीमतों में नरमी का रुख बना हुआ है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव
वैश्विक बाजार में भी सोने और चांदी के वायदा भाव में गिरावट दर्ज की गई। COMEX पर सोना आज 5,194 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव 5,242.10 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने तक सोना 22.50 डॉलर की गिरावट के साथ करीब 5,219.60 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता देखा गया। इस साल अब तक सोने ने 5,586.20 डॉलर प्रति औंस का उच्चतम स्तर भी छुआ है।
वहीं चांदी की बात करें तो COMEX पर चांदी का वायदा भाव 88.50 डॉलर प्रति औंस पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव 89.59 डॉलर था। कारोबार के दौरान यह करीब 0.82 डॉलर की गिरावट के साथ 88.77 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड कर रही थी। इस साल चांदी ने 121.79 डॉलर प्रति औंस का उच्चतम स्तर छू लिया है।
