Gold-Silver खरीदने से पहले जान लें आज का लेटेस्ट रेट, कीमतों में आया उछाल
punjabkesari.in Wednesday, Feb 25, 2026 - 10:31 AM (IST)
बिजनेस डेस्कः सोने-चांदी के वायदा बाजार में आज मजबूती का रुख देखने को मिल रहा है। दोनों की कीमतें बढ़त के साथ खुलीं। खबर लिखे जाने तक घरेलू बाजार में सोना वायदा करीब 1,60,615 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी वायदा लगभग 2,67,254 रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड कर रही है। वैश्विक बाजारों में भी कीमती धातुओं में तेजी बनी हुई है, जिससे घरेलू कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। हालांकि बाद में दोनों के भाव चढ़ गए। Comex पर सोना आज 5,160 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 5,176.30 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 19 डॉलर की तेजी के साथ 5,195.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 87.16 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 87.50 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.75 डॉलर की तेजी के साथ 89.25 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।
