लगातार तीसरे दिन सोने-चांदी में तेजी, चांदी के भाव नए ​​​शिखर पर, चेक करें MCX-Comex लेटेस्ट रेट

punjabkesari.in Wednesday, Dec 24, 2025 - 10:16 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः सोने-चांदी के वायदा भाव में आज भी तेजी जारी है। बुधवार (24 दिसंबर) को लगातार तीसरे दिन घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतें रिकॉर्ड लेवल पर हैं। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,38,500 रुपए, जबकि चांदी के भाव 2,23,570 रुपए के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव रिकॉर्ड तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी में रिकॉर्ड तेजी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुधवार को सोने-चांदी के वायदा कारोबार में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है। दोनों के भाव ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। Comex पर सोना 4,516.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,505.70 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 10.50 डॉलर की तेजी के साथ 4,516.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने 4,555.10 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 71.68 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 71.13 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.11 डॉलर की तेजी के साथ 72.24 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने आज 72.75 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News