Gold rate on 2nd september: सोने-चांदी ने पकड़ी रफतार, 2 सितंबर को बनाया नया रिकॉर्ड
punjabkesari.in Tuesday, Sep 02, 2025 - 10:30 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः लगातार नई ऊंचाई को छू रहे सोने के दाम में आज फिर तेजी आई है। 2 सितंबर मंगलवार को सोने-चांदी ने एक बार फिर नया लेवल टच किया है। MCX पर सोने की कीमत 0.46 फीसदी की तेजी के साथ 1,05,263 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास है। चांदी के भाव भी 1,25,010 रुपए प्रति किग्रा पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में चढ़े सोना चांदी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखी जा रही है। Comex पर सोना 3,517.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,516.10 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 44.50 डॉलर की तेजी के साथ 3,560.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,578.40 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है। Comex पर चांदी के वायदा भाव 40.18 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 40.20 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.97 डॉलर की तेजी के साथ 41.17 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।