Gold Rate on 6th November: गुरुवार को MCX पर सोना-चांदी हुआ महंगा, चेक करें लेटेस्ट रेट
punjabkesari.in Thursday, Nov 06, 2025 - 10:32 AM (IST)
बिजनेस डेस्कः सोने-चांदी के वायदा भाव में गुरुवार को मामूली तेजी देखने को मिल रही है। MCX पर सोने के वायदा भाव 1,20,700 रुपए, जबकि चांदी के भाव 1,47,536 रुपए के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भाव उछले
अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार को सोने-चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत सुस्त रही। लेकिन बाद में दोनों के भाव चढ़ गए। Comex पर सोना 3,992.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,992.90 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 5.40 डॉलर की तेजी के साथ 3,998.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 4,398 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।
Comex पर चांदी के वायदा भाव 47.85 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 48.02 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.04 डॉलर की तेजी के साथ 48.06 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव 53.76 डॉलर का उच्च स्तर छू चुके हैं।
