MCX-Comex Gold Rate: सोने-चांदी में जबरदस्त उछाल, MCX पर सोना ₹4873 महंगा, चांदी 2,90,000 के पार

punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2026 - 10:17 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः ईरान-इजरायल तनाव के बीच सोमवार (2 मार्च) को सोने-चांदी के वायदा भाव में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। दोनों धातुएं आज बढ़त के साथ खुलीं। खबर लिखे जाने तक घरेलू वायदा बाजार में सोना करीब 4873 रुपए के उछाल के साथ 1,66,923 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी में 8493 रुपए की तेजी आई है, ये 2,91,155 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं में मजबूती का रुख बना हुआ है। वैश्विक तनाव बढ़ने से निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे सोना और चांदी को सपोर्ट मिल रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमत

Comex पर सोना आज 5,360 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 5,247.90 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 113.20 डॉलर की तेजी के साथ 5,361.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 96 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 93.29 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.06 डॉलर की तेजी के साथ 94.36 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News