ट्रेन में खाना-पीना होगा महंगा, ब्रेक फास्ट-लंच और डिनर के लिए चुकाने होंगे ज्यादा पैसे
punjabkesari.in Tuesday, Dec 24, 2019 - 12:26 PM (IST)

नई दिल्लीः रेलवे स्टेशनों और ट्रेन में यदि आप कुछ खाना चाहते हैं तो इसके लिए अब आपको ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। रेल मंत्रालय ने भारतीय रेल और स्टेशनों पर भोजन के दाम में बदलाव किए हैं। आईआरसीटीसी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी। रेलवे बोर्ड के बाद अब रेल मंत्रालय ने राजधानी, शताब्दी और दुरंतो में चाय, नाश्ता और भोजन महंगा करने को मंजूरी दे दी है। नए रेट मेल, एक्सप्रेस और दूसरी ट्रेनों में भी लागू होंगे।
नई रेट लिस्ट
अब एक्सप्रेस या मेल ट्रेन में वेज नाश्ता 35 रुपए में मिलेगा, जबकि नॉन-वेज नाश्ता 45 रुपए में मिलेगा। वहीं राजधानी, शताब्दी और दुरंतों में एसी फर्स्ट क्लास में 140 रुपए में नाश्ता मिलेगा। रेलवे ने साफ किया है कि सभी खाने पीने की चीजों के दामों में जीएसटी पहले से शामिल है।
सुबह की चाय
- फर्स्ट क्लास AC और एग्जेक्यूटिव चेयर कार- 35 रुपए
- सेकेंड क्लास AC/3rd AC/चेयर कार- 20 रुपए
- दुरंतो स्लीपर ट्रेन- 15 रुपए
एक्सप्रेस/मेल ट्रेन में भोजन के दाम
- वेज नाश्ता- 35 रुपए
- नॉन वेज नाश्ता- 45 रुपए
- सामान्य वेज खाना- 70 रुपए
- सामान्य भोजन (अंडा करी)- 80 रुपए
- सामान्य भोजन (चिकन करी)- 120 रुपए
- वेज बिरयानी (350 ग्राम)- 70 रुपए
- अंडा बिरयानी (350 ग्राम)- 80 रुपए
- चिकन बिरयानी ( 350 ग्राम)- 100 रुपए
- स्नैक्स (350 ग्राम)- 50 रुपए
राजधानी, शताब्दी और दुरंतों ट्रेनों में भोजन के नए दाम
नाश्ता
- AC फर्स्ट क्लास- 140 रुपए
- AC सेकंड और 3rd AC क्लास- 105 रुपए
- दुरंतो स्लीपर ट्रेन- 65 रुपए
लंच और डिनर
- AC फर्स्ट क्लास- 245 रुपए
- AC सेकंड और 3rd AC क्लास- 185 रुपए
- दुरंतो स्लीपर ट्रेन- 120 रुपए
शाम की चाय
- AC फर्स्ट क्लास- 140 रुपए
- AC सेकंड और 3rd AC क्लास- 90 रुपए
- दुरंतो स्लीपर ट्रेन- 50 रुपए
रिफ्रेशमेंट रूम पर भी लागू होंगे नए दाम
रेल मंत्रालय के सर्कुलर के अनुसार स्टैंडर्ड आइटम्स के मेन्यु, जनता मील्स के मेन्यु और दाम और सभी ट्रेनों में इनका पालन किए जाने के नियम स्टैटिक यूनिट पर भी लागू होंगे।आईआरसीटीसी और जोनल रेलवे इस बात का खयाल रखेंगे कि शुल्क बढ़ाए जाने से खाने की क्वालिटी और हाईजीन में इजाफा होगा। इसकी जांच करने के लिए समय-समय पर गहन निरीक्षण भी किया किया जाएगा।