Top 10 Stocks: 21 नवंबर को बाजार में गिरावट, इन 10 शेयरों में जबरदस्त हलचल, कुछ स्टॉक्स ने लगाई ऊंची छलांग
punjabkesari.in Friday, Nov 21, 2025 - 06:08 PM (IST)
बिजनेस डेस्कः भारतीय शेयर बाजारों में 21 नवंबर को तेज गिरावट देखी गई। इस गिरावट के बीच कई शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने अच्छी बढ़त हासिल की। आज सेंसेक्स 400.76 अंक गिरकर 85,231.92 पर और NSE निफ्टी 124 अंकों की गिरावट के साथ 26,068.15 पर बंद हुआ। नई लिस्ट हुई Capillary Technologies India का शेयर 8 प्रतिशत बढ़त में बंद हुआ। दूसरी ओर मेटल स्टॉक्स में तगड़ी गिरावट रही। निफ्टी पर FMCG को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में रहे।
टॉप गेनर्स
Apex Frozen Foods | मौजूदा भाव ₹332.20 (+19.99%)
- भारी वॉल्यूम के चलते शेयर ने 52-week हाई छुआ।
- स्टॉक पर अपर सर्किट भी लगा।
Capillary Technologies India | मौजूदा भाव ₹606.90 (+8.38%)
- लिस्टिंग के समय लगभग 3% गिरावट लेकिन बाद में मजबूत रिकवरी।
- शेयर दिन में 13% उछलकर 633 रुपए तक गया।
Karnataka Bank | मौजूदा भाव ₹188.95 (+7.88%)
- शेयर दिन में 10% तक उछला, 193 रुपए के हाई पर गया।
- उछाल की कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई।
Anupam Rasayan India | मौजूदा भाव ₹1248.60 (+6.05%)
- BSE पर 1,255.45 रुपए का नया 52-week हाई बनाया।
- उछाल का कोई बड़ा ट्रिगर नहीं दिखा।
Maruti Suzuki India | मौजूदा भाव ₹15,983.50 (+1.17%)
- कंपनी ने Ravity Software Solutions में 7.84% हिस्सेदारी खरीदी।
- करीब ₹2 करोड़ का निवेश ‘कनेक्टेड मोबिलिटी’ स्टार्टअप में किया गया।
टॉप लूजर्स
Jaiprakash Power Ventures | मौजूदा भाव ₹20.02 (-7.44%)
- दो दिन की तेजी के बाद तेज गिरावट।
- गिरावट की मुख्य वजह: मुनाफावसूली।
PhysicsWallah Ltd | मौजूदा भाव ₹134.85 (-4.33%)
- लगातार तीसरे दिन गिरावट।
- 18 नवंबर को 33% प्रीमियम पर लिस्टिंग के बाद स्टॉक कमजोर।
- एक्सपर्ट्स निवेशकों को सावधानी की सलाह दे रहे हैं।
Sterlite Technologies | मौजूदा भाव ₹106.25 (-5.56%)
- मार्केट में सेलिंग प्रेशर के बीच स्टॉक में तेज गिरावट।
- दिन में कीमत 6.5% तक गिरकर 105.20 रुपए तक गई।
Hindalco Industries | मौजूदा भाव ₹777.10 (-2.81%)
- कंपनी की अमेरिकी सब्सिडियरी Novelis के Oswego प्लांट में आग लगने की खबर।
- सभी कर्मचारी सुरक्षित, आग पर काबू पा लिया गया।
- इसी प्लांट में 16 सितंबर 2025 को भी आग लगी थी।
JSW Steel Ltd | मौजूदा भाव ₹1136.45 (-2.85%)
