शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 874 अंक उछला, निफ्टी 23,200 के पार
punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2026 - 10:44 AM (IST)
मुंबईः घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स 874.71 अंक चढ़कर 75,081.95 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 288.75 अंक की बढ़त के साथ 23,290.90 अंक पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा स्टील, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, टेक महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, पावर ग्रिड और एनटीपीसी के शेयर में तेजी रही। केवल एचडीएफसी बैंक के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का एसएसई कम्पोजिट बढ़त में रहे जबकि हांगकांग के हैंग सेंग में गिरावट रही। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 106.9 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिवकाल रहे थे और उन्होंने 7,558.19 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,863.96 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
