शेयर बाजार में मचा कोहराम, Sensex-Nifty लुढ़के, निवेशकों को भारी नुकसान

punjabkesari.in Thursday, Mar 19, 2026 - 03:32 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार (19 मार्च) को बड़ी गिरावट देखने को मिली। 3 बजे के करीब सेंसेक्स 2579 अंक लुढ़क कर 74,125 के स्तर पर आ गया तो वहीं निफ्टी 813 अंक गिरकर 22,964 के स्तर आ गया।

कारोबार के अंत में BSE Sensex 2496.89 अंक टूटकर 74,207.24 पर बंद हुआ। वहीं Nifty भी 775.65 अंकों की गिरावट के साथ 23,002.15 पर बंद हुआ। मार्केट में गिरावट के कारण बीएसई पर लिस्ट कंपनियों का कुल मार्केट कैप करीब 8 लाख करोड़ रुपए घटकर 431.10 लाख करोड़ रुपए रह गया।

ये शेयर ताश के पत्तों की तरह बिखरे

बाजार में गिरावट का मुख्य कारण बड़े और फाइनेंशियल शेयरों में तेज बिकवाली रहा। HDFC Bank इस दौरान सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाला शेयर रहा। इसके अलावा Larsen & Toubro, Shriram Finance, Axis Bank, Bajaj Finance, Eternal Share, LT Share, Reliance, Kotak, SBI, Titan, Tata Steel, Axis Bank, Maruti, Infosys और Mahindra & Mahindra जैसे दिग्गज शेयरों में गिरावट देखने को मिली। 

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से बढ़ा दबाव

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी है। ब्रेंट क्रूड करीब 5.7% बढ़कर 113 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। आपूर्ति को लेकर बढ़ती चिंताओं और भू-राजनीतिक तनाव के कारण ऊर्जा बाजार में अस्थिरता बनी हुई है।

इसके साथ ही, एक प्रमुख LNG निर्यात सुविधा को नुकसान पहुंचने के बाद यूरोप में प्राकृतिक गैस की कीमतों में 35% तक की तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे सप्लाई बाधित होने की आशंका बढ़ गई है।

सभी सेक्टर लाल निशान में

बाजार में व्यापक बिकवाली देखने को मिल रही है और सभी सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट में हैं। ऑटो, फाइनेंस और रियल्टी जैसे रेट-सेंसिटिव सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव में हैं, जो निवेशकों के ‘रिस्क-ऑफ’ मूड को दर्शाता है।

मेटल और आईटी सेक्टर भी कमजोरी में हैं, जबकि एफएमसीजी और हेल्थकेयर जैसे डिफेंसिव सेक्टर अपेक्षाकृत कम प्रभावित हुए हैं, हालांकि इनमें भी गिरावट देखी जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News