Share Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, निवेशकों के डूबे लाखों करोड़ों, 5 बड़े कारणों से टूटा बाजार
punjabkesari.in Monday, Mar 30, 2026 - 03:33 PM (IST)
बिजनेस डेस्कः कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल के बीच सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। BSE Sensex 1,700 अंकों से ज्यादा टूट गया, जबकि Nifty 50 22,500 के अहम स्तर से नीचे फिसल गया।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1635.67 अंक (2.22%) गिरकर 71,947.55 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 488.20 अंक (2.14%) टूटकर 22,331.40 पर आ गया। इस गिरावट से बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का मार्केट कैप करीब 8 लाख करोड़ रुपए घट गया यानि निवेशकों को 8 लाख करोड़ का नुकसान हुआ।
सभी सेक्टर दबाव में
सेंसेक्स के सभी 30 शेयर लाल निशान में कारोबार करते दिखे। Axis Bank और ‘इटरनल’ के शेयरों में 3% से ज्यादा की गिरावट आई। इसके अलावा Kotak Mahindra Bank, State Bank of India और Mahindra & Mahindra के शेयर 2% से अधिक टूट गए। ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप 1.95% और स्मॉलकैप 2.31% गिरा, जबकि Nifty Bank और Nifty PSU Bank में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला।
रुपए में गिरावट
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में सोमवार को रुपया पहली बार 95 प्रति डॉलर के स्तर के पार पहुंच गया। यह अब तक का सबसे निचला स्तर है, जिससे बाजार में चिंता बढ़ गई है।
शेयर बाजार में गिरावट के 5 बड़े कारण
रुपए में उतार-चढ़ाव: मजबूत शुरुआत के बाद रुपया फिसलकर ₹95/$ के पार, बाजार में बढ़ी घबराहट
क्रूड में उछाल: Brent Crude Oil 116 डॉलर के करीब, महंगाई बढ़ने का खतरा
ग्लोबल तनाव का असर: अमेरिका-ईरान टकराव से सप्लाई चिंता बढ़ी, वैश्विक बाजार दबाव में
RBI की सख्ती: Reserve Bank of India के फॉरेक्स नियमों से बैंकिंग शेयरों पर दबाव
FIIs की बिकवाली: विदेशी निवेशकों की लगातार निकासी से बाजार में कमजोरी बनी रही
