क्रिप्टोकरेंसी बाजार में आई बड़ी गिरावट, 10 फीसदी तक लुढ़का Cardano

punjabkesari.in Tuesday, Sep 21, 2021 - 11:46 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः चीन की दिग्गज रियल एस्टेट कंपनी Evergrande (एवरग्रैंड) दिवालिया होने के कगार पर है। कंपनी पर 300 अरब डॉलर से अधिक कर्ज का कर्ज है और कंपनी का कहना है कि वह इसे चुकाने में असमर्थ है। इसके बाद दुनियाभर के बाजारों में हड़कंप मचा हुआ है। इसका असर क्रिप्टोकरेंसीज की कीमतों में भी देखने को मिला। बिटकॉइन (Bitcoin) सहित सभी प्रमुख क्रिप्टोकरेंसीज की कीमत में 10 फीसदी से अधिक गिरावट आई है।

दुनिया की सबसे बड़ी, सबसे पुरानी और सबसे लोकप्रिय शुरुआती कारोबार में 40,000 डॉलर तक गिर गई थी जो अगस्त के बाद इसका न्यूनतम स्तर है। हालांकि बाद में इसमें कुछ सुधार हुआ। क्रिप्टो एक्सचेंज वजीरएक्स (WazirX) के मुताबिक सुबह 10.20 बजे यह 7.63 फीसदी की गिरावट के साथ 42,310 डॉलर (33,78,876 रुपए) पर ट्रेड कर रही थी। बिटकॉइन की कीमत अप्रैल में 65,000 डॉलर तक पहुंच गई थी लेकिन उसके बाद इसमें गिरावट आई।

दूसरी क्रिप्टो में भी गिरावट
इसी तरह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टो ईथर (Ether) की कीमत भी 3,000 डॉलर से नीचे पहुंच गई है। वजीरएक्स के मुताबिक यह 7.14 फीसदी गिरावट के साथ 2975 डॉलर पर ट्रेड कर रही थी। इसी तरह मजाक के तौर पर शुरू हुई क्रिप्टो डॉगकॉइन (Dogecoin) 5.31 फीसदी गिरावट के साथ ट्रेड कर रही थी। Cardano की कीमत में पिछले 24 घंटे में 10 फीसदी से अधिक गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि Tether और Binance USD मामूली बढ़त पर हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News