Crypto Market: एक साल में क्रिप्टो निवेशकों को बड़ा झटका, 13% घटा मार्केट कैप, Bitcoin समेत बड़ी क्रिप्टो में गिरावट

punjabkesari.in Monday, Mar 30, 2026 - 11:55 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः पिछले एक साल में क्रिप्टोकरेंसी बाजार निवेशकों के लिए उतार-चढ़ाव बना हुआ है। कभी तेज उछाल तो कभी अचानक गिरावट के चलते कुल ग्लोबल मार्केट कैप में करीब 13% की कमी दर्ज की गई है। दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टो बिटकॉइन में करीब 19 फीसदी की गिरावट आई है।

ग्लोबल मार्केट कैप में गिरावट

31 मार्च 2025 को क्रिप्टो का ग्लोबल मार्केट कैप 2.67 ट्रिलियन डॉलर था, जो अक्टूबर 2025 में बढ़कर 4.28 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया। हालांकि इसके बाद बाजार में तेज गिरावट आई और अब यह घटकर करीब 2.32 ट्रिलियन डॉलर रह गया है।

Bitcoin में 19% की गिरावट

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन भी इस गिरावट से अछूती नहीं रही। एक साल पहले इसकी कीमत 82,336 डॉलर थी, जो अक्टूबर में बढ़कर 1.25 लाख डॉलर के ऑल टाइम हाई को पार कर गई। फिलहाल यह करीब 67,405 डॉलर पर ट्रेड कर रही है यानी एक साल में करीब 19% की गिरावट।

Dogecoin की कीमत लगभग आधी

डॉगकॉइन में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। एक साल में यह करीब 45-46% टूट चुकी है।
एक समय Elon Musk के समर्थन के चलते चर्चा में रही यह क्रिप्टो अब निवेशकों को भारी नुकसान दे रही है।

अन्य प्रमुख क्रिप्टो में गिरावट

  • XRP: 38% गिरावट
  • Solana: 34% गिरावट
  • Cardano: 64% गिरावट
  • Chainlink: 37% गिरावट
  • Stellar: 38% गिरावट
  • कुछ क्रिप्टो में दिखी मजबूती

गिरावट के बीच कुछ क्रिप्टोकरेंसी ने अच्छा प्रदर्शन भी किया...

  • Ethereum: 11% से ज्यादा तेजी
  • TRON: 40% उछाल
  • Bitcoin Cash: 48% तेजी
  • Monero: 50% से ज्यादा बढ़त

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News