Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1,200 से ज्यादा अंक टूटा, निफ्टी भी लुढ़का

punjabkesari.in Monday, Mar 23, 2026 - 09:41 AM (IST)

मुंबई: हफ्ते की शुरुआत भारतीय शेयर बाजार के लिए कमजोर रही। शुरुआती कारोबार में ही बाजार में तेज बिकवाली देखने को मिली, जिससे प्रमुख सूचकांक भारी गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए।

BSE Sensex 73,251.34 पर पहुंच गया, जिसमें 1,281.62 अंक (1.72%) की गिरावट दर्ज की गई। वहीं Nifty 50 भी कमजोर रहा और यह 22,710.20 पर कारोबार करता दिखा, जो 404.30 अंक (1.75%) नीचे है।

गिरावट के प्रमुख कारण:

  • वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेत
  • विदेशी निवेशकों (FII) की बिकवाली
  • कमोडिटी बाजार में उतार-चढ़ाव
  • भू-राजनीतिक तनाव से बढ़ी अनिश्चितता

विशेषज्ञों की राय:
बाजार जानकारों का कहना है कि फिलहाल निवेशकों का रुख सतर्क बना हुआ है। वैश्विक परिस्थितियों और आर्थिक संकेतकों के चलते बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News