10 Gram Gold Price: लगातार गिरावट के बाद आज सोना-चांदी हुआ महंगा, देखें 24 carat Gold का नया रेट

punjabkesari.in Wednesday, Mar 25, 2026 - 09:25 AM (IST)

मुंबई: पिछले कई दिनों से लगातार गिराव के बाद घरेलू वायदा बाजार MCX में आज सोना और चांदी की कीमतों में तेज बढ़त देखने को मिली। निवेशकों की मजबूत खरीदारी और वैश्विक संकेतों के चलते दोनों कीमती धातुएं ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रही हैं।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का भाव 11,300 रुपये की बढ़त के साथ 2,35,241 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया, जो करीब 5.05% की तेजी को दर्शाता है। वहीं सोना भी पीछे नहीं रहा और 5352 रुपये की उछाल के साथ 1,44,282 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा, जो 3.50% की मजबूती है।

विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चितता, डॉलर में कमजोरी और सुरक्षित निवेश (सेफ हेवन) की मांग बढ़ने से सोना-चांदी में तेजी आई है। इसके अलावा केंद्रीय बैंकों की नीतियों और वैश्विक आर्थिक हालात भी कीमतों को समर्थन दे रहे हैं।

बाजार जानकारों का कहना है कि अगर यही रुझान जारी रहा तो आने वाले दिनों में सोना और चांदी दोनों में और तेजी देखने को मिल सकती है। हालांकि निवेशकों को उतार-चढ़ाव को ध्यान में रखते हुए सावधानी से निवेश करने की सलाह दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News