24K/10 gram Price: आज 27 मार्च को फिर महंगा हुआ सोना-चांदी, 24 Carat 10 gram Gold का देखें नया रेट

punjabkesari.in Friday, Mar 27, 2026 - 09:37 AM (IST)

MCX Gold 10 gram Price:   शुक्रवार सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों में मजबूत तेजी देखी गई। MCX पर सोना 1,674 रुपये यानी 1.20% की बढ़त के साथ 1,41,167 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। यह आंकड़ा सुबह 09:31 बजे तक का है।

वहीं, चांदी की कीमतों में और भी ज्यादा उछाल देखने को मिला। MCX पर चांदी 4,455 रुपये यानी 2.03% की तेजी के साथ 2,24,329 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। यह डेटा सुबह 09:32 बजे तक का है।

तेजी की वजह

विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता और सुरक्षित निवेश (Safe Haven) की मांग बढ़ने से सोना और चांदी की कीमतों को समर्थन मिल रहा है। हाल के भू-राजनीतिक तनाव और ऊर्जा संकट की आशंकाओं ने निवेशकों को कीमती धातुओं की ओर आकर्षित किया है।

निवेशकों के लिए संकेत

बाजार जानकारों का कहना है कि जब भी वैश्विक अस्थिरता बढ़ती है, सोना और चांदी जैसे सुरक्षित निवेश विकल्पों में तेजी देखने को मिलती है। आने वाले दिनों में भी इनकी कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News