धनतेरस पर सोने-चांदी के रेट में बड़ी गिरावट, चेक करें गोल्ड का भाव

punjabkesari.in Saturday, Oct 22, 2022 - 02:07 PM (IST)

नई दिल्लीः आज 22 अक्टूबर को धनतेरस है। इस दिन सोना-चांदी खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। अगर आप भी सोने-चांदी की खरीदारी करने जा रहे हैं तो आपके लिए यह खबर काम की हो सकती है। बता दें कि पिछले कई दिनों से लगातार सोने चांदी के रेट घट रहे हैं। ऐसे में ग्राहक गोल्ड-सिल्वर खरीदने को लेकर उत्साहित हैं। कारोबारियों का भी मानना है कि इस साल धनतेरस दिवाली पर बंपर खरीदारी हो सकती है। आपको बता दें कि सर्राफा बाजार में सोना इस साल के रिकॉर्ड हाई से लगभग 3500 रुपए सस्ता मिल रहा है। वहीं, चांदी 15,000 रुपए तक सस्ती मिल रही है। 

3541 रुपए सस्ता सोना

वैश्विक बाजारों में कीमतों धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच सर्राफा बाजार में सोने के दाम कम हुए हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, वर्तमान में  24 कैरेट सोने का भाव 50062 रुपए प्रति दस ग्राम है। इस साल 18 अप्रैल को सोना रिकॉर्ड हाई 53,603 रुपए पर पहुंच गया था यानी सोना इस वक्त अपने रिकॉर्ड हाई से 3541 रुपए सस्ता मिल रहा है।

कैरेट वाइज सोने के लेटेस्ट भाव

24 कैरट सोने का लेटेस्ट भाव 50,062 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
22 कैरेट सोने के दाम 45,857 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
18 कैरेट सोने का लेटेस्ट रेट 37,547 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
14 कैरेट का सोना 29,286 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

चांदी की कीमतों में तगड़ी गिरावट

IBJA के मुताबिक, 1 किलो चांदी की कीमत रिकॉर्ड हाई से 15335 रुपए तक गिर गई है। बता दें कि इस साल 8 मार्च को चांदीद 70890 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी। वर्तमान में चांदी की कीमत 55555 रुपए पर आ गई है यानी चांदी अपने रिकॉर्ड हाई से 15335 रुपए सस्ती मिल रही है। इस सप्ताह की बात करें तो चांदी पिछले शुक्रवार के 56042 रुपए के मुकाबले इस शुक्रवार 55555 रुपए पर बंद हुई यानी सप्ताहभर में 487 रुपए सस्ता हुआ है। 

आपको बता दें कि IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि, इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News