जेफ बेजोस को पीछे छोड़ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने Bernard Arnault, इतनी हुई कुल संपत्ति

punjabkesari.in Wednesday, May 26, 2021 - 11:09 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः दुनिया की सबसे बड़ी फैशन लग्जरी गुड्स कंपनी एलवीएमएच (LVMH) के मालिक बर्नार्ड अरनॉल्ट ने अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस को पीछे छोड़कर दुनिया के सबसे अमीर उद्यमी बन गए हैं। फोर्ब्स के मुताबिक, बर्नार्ड अरनॉल्‍ट की कुल संपत्ति करीब 13.28 लाख करोड़ रुपए (186.2 अरब डॉलर) है। 

PunjabKesari

फोर्ब्स के मुताबिक, बर्नार्ड ने पिछले महीने अपने परिवार की ओर से नियंत्रित कंट्रोल्ड फ्रेंच लेवल ब्रांड कंपनी के शेयर का 538 मिलियन डॉलर में अधिग्रहण किया। इस साल अब तक बर्नार्ड अरनॉल्ट की संपत्ति में 72 अरब डॉलर तक बढ़ी है, जिसके चलते वो दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए। जबकि दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति जेफ बेजोस की संपत्ति में इस साल 2 फीसदी से ज्‍यादा की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, दुनिया के तीसरे सबसे अमीर उद्योगपति व ई-व्‍हीकल निर्माता टेस्‍ला के को-फाउंडर एलन मस्क की संपत्ति में इस साल 8.09 अरब डॉलर यानी करीब 60,000 करोड़ रुपए की गिरावट आई है। मस्‍क की कुल संपत्ति 22 मई 2021 को 162 अरब डॉलर थी।

PunjabKesari

बाकी रईसों की संपत्तियां बढ़ी
माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स की संपत्ति में इस साल 7.50 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति में करीब 14 फीसदी का शानदार इजाफा आया है। दुनिया के सबसे बड़े निवेशक वॉरेन बफे की संपत्ति में करीब 24 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके अलावा गूगल के को-फाउंडर लैरी पेज की संपत्ति में इस साल 22.80 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है।

PunjabKesari

कौन हैं बर्नार्ड अरनॉल्ट
Arnault दुनिया भर में 70 ब्रांड्स के मालिक हैं, जिसमें Louis Vuitton और Sephora जैसे विश्व विख्यात ब्रांड्स हैं। Christian Dior में उनकी 96.5 फीसदी हिस्सेदारी है, जो कि LVMH में 41 फीसदी स्टेक रखती है। अरनॉल्ट का जन्म 5 मार्च 1949 को Roubaix में हुआ था जो कि फ्रांस का तीसरा सबसे बड़ा शहर माना जाता है। उन्होंने एक प्रतिष्ठित स्कूल से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। अरनॉल्ट के पिता ने कंस्ट्रक्शन बिजनेस में एक बिजनेस खड़ा किया था। 1985 में अरनॉल्ट ने 15 मिलियन डॉलर में Christian Dior को खरीदकर एक नए बिजनेस में कदम रखा। 1989 में वो LVMH में मेजोरिटी स्टेक होल्डर बने और दुनिया का सबसे बड़ा लग्जरी प्रोडक्ट ग्रुप खड़ा किया। अरनॉल्ट के पांच बच्चों में से चार बच्चे दुनिया भर में इस बिजनेस को संभालते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News