वॉल्वो कार इंडिया ने शुरु की XC40 रिचार्ज सिंगल वेरिएंट की बुकिंग्स
punjabkesari.in Tuesday, Mar 19, 2024 - 06:48 PM (IST)
ऑटो डेस्क: वॉल्वो कार इंडिया ने अपने XC40 रिचार्ज सिंगल वेरिएंट के लिए बुकिंग्स शुरू कर दी हैं। कंपनी ने बीते महीने 54.95 लाख के प्राइज़ पर इसे लॉन्च किया था। निर्माता ने 19 मार्च से इसकी बुकिंग्स शुरु कर दी है। ग्राहक 1 लाख रुपए के टोकन अमाउंट के साथ आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन बुक करवा सकते हैं।
XC40 रिचार्ज वॉल्वो की तीसरी इलेक्ट्रिक कार है। इसका निर्माण बैंगलोर में स्थित होसकोटे प्लांट में किया गया है। यह वर्ज़न सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आता है।
वॉल्वो XC40 रिचार्ज सिंगल में 69kWh बैटरी पैक दिया है, जो 238bhp का पावर और 420Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह मॉडल सिर्फ़ 7.3 सेकंड में 0-100 kmph की स्पीड पकड़ सकता है और सिंग्ल चार्ज पर 475 km की WLTP रेंज देता है।