13% रही टू-व्हीलर की सेल, कारों की बिक्री में भी दिखा उछाल

punjabkesari.in Friday, Apr 12, 2024 - 04:22 PM (IST)

ऑटो डेस्क. देश का ऑटोमोबाइल सेक्टर सभी वाहनों की बिक्री में नए रिकॉर्ड बना रहा है। भारत में यात्री वाहनों की थोक बिक्री वित्त वर्ष 2023-24 में सालाना आधार पर 8.4 प्रतिशत बढ़कर 42,18,746 यूनिट हो गई। वहीं वित्त वर्ष 2022-23 में कुल यात्री वाहन आपूर्ति 38,90,114 इकाई रही थी। उद्योग निकाय सियाम ने इसकी जानकारी दी है। 

PunjabKesari
सियाम द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में दोपहिया वाहनों की बिक्री 13.3 प्रतिशत बढ़कर 1,79,74,365 इकाई रही और वित्त वर्ष 2022-23 में यह 1,58,62,771 इकाई थी। समीक्षाधीन अवधि में सभी श्रेणियों में वाहन बिक्री 12.5 प्रतिशत बढ़कर 2,38,53,463 इकाई रही, जो वित्त वर्ष 2022-23 में 2,12,04,846 इकाई थी। 

 

मोटर वाहन खुदरा बिक्री 10 प्रतिशत बढ़ी 

PunjabKesari

हाल ही में यात्री वाहन, तिपहिया वाहन और ट्रैक्टर की रिकॉर्ड बिक्री के दम पर मोटर वाहन खुदरा बिक्री में वित्त वर्ष 2023-24 में दोहरे अंक की बढ़ोतरी देखी गई है। फाडा ने यह जानकारी दी थी। पिछले वित्त वर्ष में मोटर वाहन खुदरा बिक्री 10 प्रतिशत बढ़कर 2,45,30,334 इकाई हो गई और 2022-23 में यह 2,22,41,361 इकाई थी। यात्री वाहनों, तिपहिया वाहनों और ट्रैक्टरों की पिछले वर्ष रिकॉर्ड बिक्री हुई। वहीं मार्च में कुल पंजीकरण सालाना आधार पर तीन प्रतिशत की बढ़त के साथ 21,27,177 इकाई रहा। मार्च 2023 में 3,43,527 इकाइयों की तुलना में यात्री वाहन की खुदरा बिक्री छह प्रतिशत घटकर 3,22,345 इकाई रही। हालांकि, पिछले महीने दोपहिया वाहनों का पंजीकरण सालाना आधार पर पांच प्रतिशत बढ़कर 15,29,875 इकाई हो गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Parminder Kaur

Recommended News

Related News