बाप-बेटी की एेसी फोटोज हुईं वायरल, मच गया बवाल

punjabkesari.in Sunday, Aug 27, 2017 - 02:38 PM (IST)

ताइवान: सोशल  मीडिया पर लोग अपनी फोटोज और वीडियो अपलोड कर लोगों के आकर्षण का केंद्र बनना चाहते हैं। लेकिन फेसबुक और व्हाट्सएप यूज करते वक्त लोग भूल जाते हैं कि उनकी निजी फोटोज वायरल होते ही क्या अंजाम हो सकता है। एेसा ही हुआ इस व्यक्ति के साथ जिसे अपनी निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालने के बाद लोगों की कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा।
PunjabKesari
ताइवान के टीवी स्टार जोसेफ ली अपनी 15 साल की बेटी का जन्मदिन मनाने मकाऊ आए थे। उन्होंने एक होटल में जश्न के दौरान अपनी बेटी के होठों पर किस किया। दोनों बाप बेटी बहुत खुश नजर आ रहे थे। ली ने सेलिब्रेशन के इन फोटोज को चीनी सोशल मीडिया कंपनी वेइबो पर पोस्ट कर दिया। कैप्शन था  'कल मेरी बेटी का जन्मदिन था, वैरी हैप्पी!'  ये फोटोज ही ली के लिए जी का जंजाल बन गईं।

PunjabKesari

उनके सोशल मीडिया पर ये फोटो डालते ही नेगेटिव कमेंट्स आने लगे। उनके अपने ही देश के लोग इस फोटो के जरिए उन्हें निर्लल्ज और चरित्रहीन कहकर दुत्कारने लगे। उनके अपने ही देश के लोग उन्हें परिवार और संस्कृति के लिए खतरा बताने लगे। एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि लड़के और लड़की से प्यार जताने का अलग अलग अंदाज होता है, क्या तुमको इतना भी नहीं पता। हालांकि कुछ लोगों ने ली का  बचाव भी किया लेकिन अधिकतर कमेंट्स नेगेटिव थे।  
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News