FB ने अमेरिका के बाहर खोला सबसे बड़ा ऑफिस, 800 को मिलेगी नौकरी

punjabkesari.in Monday, Dec 04, 2017 - 02:39 PM (IST)

लंदन: सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक लंदन में आज एक नया कार्यालय खोलेगी। यह उसका अमेरिका से बाहर सबसे बड़ा इंजीनियरिंग केंद्र होगा। कंपनी का यह कार्यालय शहर के वेस्टएंड इलाके में ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट के पास है। इससे करीब 800 नौकरियां पैदा होंगी जिसमें से आधी करीब इंजीनियरंग से जुड़ी होंगी। फेसबुक ने दस साल पहले यहां अपना कार्यालय खोला था। 

कंपनी का कहना है कि नए कार्यालय से स्थानीय स्तर पर उसके कर्मचारियों की संख्या अगले साल के अंत तक 800 पहुंच जाएगी। कंपनी के उपाध्यक्ष (यूरोप, पश्चिमी एशिया और एशिया) निकोल मेंडलशॉन ने ब्रिटेन के प्रेस एसोसिएशन से कहा कि पछले एक दशक में यह देश फेसबुक की कहानी का बहुत बड़ा हिस्सा रहा है। अब हम ब्रिटेन के लिए और अधिक प्रतिबद्ध हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News