अशोक लेलैंड की थोक बिक्री फरवरी में 32 प्रतिशत बढ़ी

punjabkesari.in Wednesday, Mar 01, 2023 - 04:00 PM (IST)

चेन्नई, एक मार्च (भाषा) हिंदुजा समूह की वाहन विनिर्माता कंपनी अशोक लेलैंड की थोक बिक्री फरवरी में 32 प्रतिशत बढ़कर 17,568 इकाई हो गई।
भारी वाहनों का निर्माण करने वाली कंपनी ने बुधवार को बयान में यह जानकारी देते हुए कहा कि एक साल पहले की समान अवधि में उसने 13,281 वाहनों की बिक्री की थी।
अशोक लेलैंड की फरवरी में कुल वाहन बिक्री 27 प्रतिशत बढ़कर 14,657 इकाई हो गई जबकि एक साल पहले उसकी कुल वाहन बिक्री 14,657 इकाई रही थी। इन आंकड़ों में घरेलू बिक्री के अलावा निर्यात किए गए वाहन भी शामिल हैं।

कंपनी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में फरवरी तक उसकी कुल वाहन बिक्री 56 प्रतिशत बढ़कर 1,68,279 इकाई हो गई जबकि एक साल पहले की समान अवधि में उसने 1,08,203 वाहन बेचे थे।




यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Related News