6 राज्यों में अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की भारी बारिश की चेतावनी

punjabkesari.in Saturday, Aug 18, 2018 - 09:30 AM (IST)

नेशनल डेस्क: केरल के बाद अब छह राज्यों में बारिश अपना कहर बरपा सकती है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए महाराष्ट्र और गुजरात समेत पूरे पश्चिम भारत में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। विभाग के अनुसारध्य प्रदेश के दक्षिण पश्चिमी इलाकों और सीमावर्ती गुजरात एवं उत्तरी मध्य महाराष्ट्र के ऊपर हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण इन राज्यों में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गयी है। 
PunjabKesari
इसके अलावा उत्तरी कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात के कच्छ एवं सौराष्ट्र क्षेत्र, तेलंगाना तथा उत्तरी कर्नाटक के भीतरी इलाकों में भी मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गयी है। राजस्थान के दक्षिण पूर्वी इलाकों और मध्य प्रदेश के दक्षिण पश्चिम इलाकों में अधिकांश स्थानों पर अगले 24 घंटों तक जोरदार बारिश की संभावना को देखते हुये भारी बारिश जनित सभी संभावित स्थितियों से निपटने के लिए अलर्ट किया गया है। 
PunjabKesari
बता दें कि गुजरात में लगभग एक पखवाड़े के लंबे विराम के बाद मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है तथा राज्य के अधिकांश हिस्सों में पिछले 24 घंटे में बरसात हुई है और कुछ स्थानों पर छह ईंच यानी आधा फुट अथवा इससे अधिक तक वर्षा दर्ज की गयी है।
 
PunjabKesari
मौसम विभाग ने कल सूरत, भरूच, वडोदरा के अलावा देवभूमि द्वारका, पोरबंदर आदि जिलों में कुुछ स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी जारी की थी। वहीं लगातार दो दिन की मानसूनी वर्षा से राज्यभर में तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गयी है। कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हुई है। अहमदाबाद में यह लगभग 26 डिग्री सेल्सियस था जो सामान्य से साढ़े छह डिग्री सेल्सियस नीचे था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News