शाही परिवार में आया नन्हा राजकुमार, केट ने दिया बेटे को जन्म

punjabkesari.in Monday, Apr 23, 2018 - 10:46 PM (IST)

लंदनः ब्रिटेन के राजकुमार के घर एक नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है। प्रिंस विलियम की पत्नी केट मिडलटन ने एक बच्चे को जन्म दिया है। यह उनकी तीसरी संतान है। जो शाही घराने का पांचवां वारिस होगा। केंसिंगटन पैलेस ने सोमवार को एक बयान जारी करते हुए कहा कि बच्चे का जन्म स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजकर 1 मिनट पर हुआ है। यह उनकी तीसरी संतान है। पैलेस ने बताया कि मां-बेटा दोनों स्वस्थ हैं।

ड्यूक ऑफउ कैम्ब्रिज अपने बेटे के जन्म के समय वहां मौजूद थे। महारानी एलिथाबेथ द्वितीय का यह छठा प्रपौत्र है। विलियम और कैट ने अप्रैल 2011 में शादी की थई। यह शिशु शाही वारिस की रेस में पांचवें नंबर पर होगा। इससे आगे उसके दादा प्रिंस चार्ल्स, पिता प्रिंस विलियम, भाई प्रिंस जार्ज और बड़ी बहन प्रिंसेस शैरलोट हैं। इस बच्चे के जन्म के बाद उसके चाचा प्रिंस हैरी एक स्थान नीचे छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। 


केट मिडलटन को सोमवार को लंदन के सेंट मेरी अस्पताल के डक्षलडो विंग में भर्ती कराया गया है।  उनके पहले दोनों बच्चों को जन्म भी इसी विंग में हुआ था। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News