मुंबई एयरपोर्ट पर यात्री को 119 मिनट वेटिंग टाईम दिखा कर ट्रोल हुआ ऊबर

punjabkesari.in Friday, Apr 12, 2019 - 09:57 PM (IST)

मुंबई: शुक्रवार को कैब सर्विस कंपनी ऊबर इंडिया सोशत मीडिया में चार्चा पर आई है। दरअसल मुबंई से एक विदेशी ऑस्ट्रेलियाई नागरिक महिला ने घरेलू एयरपोर्ट से कैब बुक की थी। जिसके बुक करने के बाद उन्होंने ड्राइवर के डेस्टिनेशन पर पहुंचने का समय देखा तो हैरान रह गईं। क्योंकि कैब ने एयरपोर्ट पहुंचने का समय 119 मिनट यानी करीब दो घंटे दिखा रहा था।

इसके बाद गुस्से में आई ऑस्ट्रेलियाई नागरिक शैरेल कुक ने स्क्रीनशॉट लेकर अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट कर शिकायत की है। उन्होंने लिखा ऊबर इंडिया, क्या आपका दिमाग खराब हो गया है? जो आपने मेरे लिए ऐसा ड्राइवर अलॉट किया है जो मुझसे 119 मिनट दूर है।

शैरेल कुक का ट्वीट देखने के बाद ट्विटर यूजर्स ने ऊबर इंडिया को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'ऊबर और ओला दोनों ही कैब कंपनी अपने ड्राइवरों का शोषण करती हैं। जिसके कारण उनकी सर्विस बेकार होती है। उनके ड्राइवरों की हालत भी दयनीय होती जा रही है। इसके बाद एक ट्रोल में यूजर ने लिखा है कि आपको फ्लाइट में चढ़ने से पहले ही कैब बुक कर लेनी चाहिए थी। शैरेल के इस ट्वीट पर ऊबर इंडिया ने भी संज्ञान लिया और उनसे माफी मांगी। 

शैरेल ने यह भी बताया कि कैब कैंसिल करने के बाद उनसे कैंसलेशन चार्ज भी लिया जो क्लेम करने के बाद वापस मिला। एक यूजर ने ओला और ऊबर दोनों को निशाने पर लेते हुए लिखा, 'ओला कैब तुलनात्मक रूप से कम समय दिखाती है लेकिन उनके ड्राइवर तब तक ड्राइव कैंसिल करते रहते हैं जब तक कि सरचार्ज न जुड़ जाए। वहीं ऊबर सस्ती है लेकिन इंतजार काफी कराती है।' एक यूजर ने लिखा, 'जब तक कैब आती है, तब तक आप आस-पास की जगह घूम लेनी चाहिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News