SIAM FY24 Data: वित्त वर्ष 2023-24 में यात्री वाहनों की थोक बिक्री 8.4% बढ़ी

punjabkesari.in Friday, Apr 12, 2024 - 12:29 PM (IST)

नई दिल्लीः भारत में यात्री वाहनों की थोक बिक्री वित्त वर्ष 2023-24 में सालाना आधार पर 8.4 प्रतिशत बढ़कर 42,18,746 इकाई हो गई। उद्योग निकाय सियाम ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। वित्त वर्ष 2022-23 में कुल यात्री वाहन आपूर्ति 38,90,114 इकाई रही थी।

सियाम की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में दोपहिया वाहनों की बिक्री 13.3 प्रतिशत बढ़कर 1,79,74,365 इकाई रही, जबकि वित्त वर्ष 2022-23 में यह 1,58,62,771 इकाई थी।

समीक्षाधीन अवधि में सभी श्रेणियों में वाहन बिक्री 12.5 प्रतिशत बढ़कर 2,38,53,463 इकाई रही जो वित्त वर्ष 2022-23 में 2,12,04,846 इकाई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News