घर जाने की आस लेकर आए मजदूरों के साथ हुआ अमानवीय बर्ताव, निगम कर्मियों ने किया सैनिटाइज

punjabkesari.in Saturday, May 23, 2020 - 09:50 AM (IST)

नई दिल्ली/ डेस्क। पहले से ही लॉकडाउन (Lockdown) के कारण दर-दर भटक रहे प्रवासी मजदूर (migrant workers) के साथ दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (south delhi mcd) के कर्मचारियों ने अमानवीय बर्ताव किया। ट्रेन का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आए प्रवासी मजदूरों पर निगम कर्मचारियों ने कीटाणुनाशक (disinfectant) का छिड़काव कर दिया।

इस घटना का वीडियो बनाकर मौके पर मौजूद किसी शख्स ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों ने माफी मांगी। घटना लाजपतनगर की है। अपने घर वापस जाने की आस में ट्रेन का रजिस्ट्रेशन कराने आए प्रवासी मजदूरों पर कीटाणुनाशक का छिड़काव किया गया। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि उसका प्रेशर कितना तेज था। 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो तब मांगी माफी
जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और निगम की किरकिरी हुई तब नगर निगम की ओर से माफी मांगी गई। उनका कहना था कि उनके कर्मचारी जेटिंग मशीन का प्रेशर हैंडल नहीं कर सके, जिसके कारण ये घटना हुई। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि लाजपत नगर-3 में स्थित हेमू कॉलानी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मजदूरों की स्क्रीनिंग चल रही थी। ये मजदूर श्रमिक स्पेशल ट्रेन से जाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आए थे। 

लोगों ने की थी ये मांग
स्कूल एक रिहायशी इलाके में होने के कारण वहां के लोगों ने कॉलोनी को सैनिटाइज करने की मांग की। लोगों की मांग पर कॉलोनी को सैनिटाइज करने का काम किया जा रहा था। लेकिन जेटिंग मशीन का प्रशेर कर्मचारी कुछ देर के लिए संभाल नहीं सके और इस बीच मजदूरों पर छिड़काव हो गया। अधिकारियों ने कहा कि इस घटना के लिए निगम माफी चाहता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Kamini Bisht

Recommended News

Related News