CSC में भारत की पहली ट्रांसजेंडर ऑपरेटर बनीं जोया खान, केंद्रीय मंत्री ने की तारीफ
punjabkesari.in Sunday, Jul 05, 2020 - 08:27 PM (IST)

नेशनल डेस्कः आज भी देश में ट्रासजेंडर समुदाय के लोगों को आम लोगों से अलग समझा जाता है। लेकिन इन सबके बावजूद भी इस समुदाय के लोग हर क्षेत्र में अपनी जगह बना रहे हैं। आज हम आपको बता रहे हैं जोया खान के बारे में। जो कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) को ज्वॉइन करने वाली भारत की पहली ट्रांसजेंडर बन गई है। वह गुजरात के शहर वड़ोदरा से हैं। कॉमन सर्विस सेंटर, INFORMATION TECHNOLOGY AND COMMUNICATION मिनिस्ट्री के तहत आता है। इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ट्विटर के माध्यम से दी है।
जोया खान वड़ोदरा की LGBT समुदाय से जुड़ी एक ट्रांसजेंडर हैं और वो पहले से ही सामाजिक कार्यों से जुड़ी हुई हैं। जब CSC के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर आसिफ खान के संपर्क में जोया आईं, तब उन्होंने उनको CSC ज्वॉइन करने के लिए प्रेरित किया और CSC जो काम करती हैं, वो समझाया।
Zoya Khan is India's first transgender operator of Common Service Centre from Vadodara district of Gujarat. She has started CSC work with Tele medicine consultation. Her vision is to support transgender community in making them digitally literate & give them better opportunities. pic.twitter.com/L0P9fnF2JT
— Ravi Shankar Prasad (@rsprasad) July 4, 2020
CSC एक सरकारी संस्था है, जो सरकार की 'आयुष्मान' भारत जैसी कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का काम करती है। लोगों को उस योजना का कैसे उपयोग किया जाए उसके बारे में जानकारी देती है। जैसे ही इस काम के बारे में जोया से संपर्क किया गया तो उन्होंने इस काम को तुरंत स्वीकार कर लिया और CSC ज्वॉइन किया।
इस तरीके से जोया देश की पहली ट्रांसजेंडर हैं, जिन्होंने CSC ज्वॉइन किया है। इस बात को खुद केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी ट्वीट कर सराहा है। जोया का कहना है कि उन्हें खुशी है कि इस संस्था से जुड़ी हैं। उनको एक आधिकारिक तौर पर उनकी कम्युनिटी और जरूरतमंद लोगों की सेवा करने का मौका मिला है। जोया ने ये भी कहा कि रविशंकर प्रसाद के ट्वीट से भी उनका उत्साह बढ़ा है। सरकार के इस कदम से LGBT समुदाय से जुड़े लोग भी मुख्य धारा में आएंगे और अपना हुनर दिखाएंगे।