यकीन नहीं होगा! यहां 40 रुपये से भी कम में मिल जाती है शराब की एक बोतल

punjabkesari.in Tuesday, Nov 25, 2025 - 04:36 PM (IST)

नेशनल डेस्क : दुनिया में शराब पीने वालों की कमी नहीं है, लेकिन इसकी ऊंची कीमत कई लोगों के लिए परेशानी बन जाती है। ऐसे में अगर आपको शराब पीना पसंद है, तो दुनिया के कुछ देश आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं हैं, क्योंकि यहां शराब बेहद कम कीमत पर मिलती है।

दुनिया में सबसे सस्ती शराब कहां  मिलती है?

1. वियतनाम – सबसे सस्ती शराब -  मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वियतनाम दुनिया का सबसे सस्ता शराब बेचने वाला देश है। यहां एक सामान्य शराब की बोतल की कीमत सिर्फ 35 भारतीय रुपए में मिलती है।

2. यूक्रेन – 45 रुपए में शराब - वियतनाम के बाद यूक्रेन का नंबर आता है। यहां एक बोतल शराब लगभग 45 भारतीय रुपए में खरीदी जा सकती है।

3. जांबिया – 75 रुपए में बोतल -  अफ्रीकी देश जांबिया भी सस्ती शराब के लिए मशहूर है। यहां शराब की एक बोतल की कीमत करीब 75 रुपए होती है।

यह भी पढ़ें - पति धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार के बाद रोती हुईं नजर आई पत्नी हेमा मालिनी

कीमतें इतनी कम क्यों?

कुछ देशों में शराब बेहद सस्ती होने की मुख्य वजह हैं:

  • उत्पाद शुल्क (Excise Duty) कम होना
  • उत्पादन लागत (Production Cost) कम होना
  • स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर उत्पादन

सस्ती शराब वाले कुछ लोकप्रिय ब्रांड्स:

  • Prince Igor Extreme Vodka
  • Molson Canadian
  • Toro Bravo Tempranillo Merlot

भारत में कहां मिलती है सबसे सस्ती शराब?

भारत में शराब की कीमतें हर राज्य में अलग-अलग होती हैं, क्योंकि राज्य सरकारें अपने हिसाब से एक्साइज ड्यूटी तय करती हैं।

1. गोवा – भारत में सबसे सस्ती शराब

गोवा को भारत में सस्ती शराब का हॉटस्पॉट माना जाता है।

कारण:

  • पर्यटन बढ़ाने के लिए एक्साइज ड्यूटी बहुत कम रखी जाती है।
  • शराब पर कम टैक्स होने के कारण कीमतें भी कम रहती हैं।

अन्य राज्य जहां शराब सस्ती मिलती है

  • सिक्किम
  • हिमाचल प्रदेश
  • लद्दाख

इन राज्यों में भी टैक्स कम होने के कारण शराब की कीमतें अन्य राज्यों की तुलना में काफी कम होती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News