Indian Rupee Value: ये हैं वो देश जहां भारतीय रुपये का एक लाख लेकर जाएंगे तो बन जाएंगे करोड़पति, हो जाएंगे मालो-माल

punjabkesari.in Friday, Nov 21, 2025 - 12:27 PM (IST)

नेशनल डेस्क। अक्सर भारतीय रुपये (INR) की तुलना जब अमेरिकी डॉलर (USD) या यूरो (EUR) से की जाती है तो यह कमज़ोर दिखाई देता है लेकिन दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां की स्थानीय मुद्रा भारतीय रुपये के मुकाबले काफी नीचे है। इसका मतलब है कि एक भारतीय यात्री इन देशों में कम पैसों में भी बेहतर जीवन और आरामदायक यात्रा का अनुभव कर सकता है। इन देशों की मुद्रा पर वहां के आर्थिक ढांचा, राजनीतिक स्थिरता, जनसंख्या और महंगाई जैसे कारक असर डालते हैं जिससे भारतीय रुपये का प्रभाव वहां काफी बढ़ जाता है।

आइए जानते हैं ऐसे 5 देशों के बारे में जहां भारतीय रुपये की वैल्यू (क़ीमत) आपको चौंका देगी:

1. वियतनाम: ₹1 लाख बनेंगे ₹2 करोड़ 97 लाख

वियतनाम की मुद्रा डोंग (VND) भारतीय रुपये के सामने काफी कमज़ोर मानी जाती है। भारत का ₹1 वहां के 297 डोंग के बराबर है। इस विनिमय दर के कारण वहां स्थानीय खर्च (Local Expenses) बहुत कम हो जाता है। होटल, भोजन, घूमने के स्थान और स्थानीय यात्रा जैसी सभी चीज़ें भारतीय यात्रियों को बेहद किफायती दरों पर उपलब्ध होती हैं। यही वजह है कि वियतनाम बजट ट्रैवल के लिए एक लोकप्रिय विकल्प बनता जा रहा है। यदि कोई भारतीय ₹1 लाख लेकर वियतनाम जाता है तो वहां जाकर उसकी कीमत 2 करोड़ 97 लाख डोंग हो जाएगी।

PunjabKesari

 

2. लाओस: ₹1 लाख बनेंगे ₹2 करोड़ 44 लाख

लाओस एक शांत वातावरण वाला देश है जहाँ की स्थानीय मुद्रा भारतीय रुपये की तुलना में बहुत नीचे है। भारत का ₹1 वहाँ के 244 लाओशियन किप (LAK) के बराबर है। यहां के लाइफस्टाइल का खर्च बहुत कम है। भारतीय यात्री प्राकृतिक स्थलों, स्थानीय भोजन, सांस्कृतिक स्थानों और होटल सुविधाओं का आनंद कम बजट में भी ले सकते हैं। अगर कोई भारतीय ₹1 लाख लेकर लाओस जाता है तो वहां जाकर ये 2 करोड़ 44 लाख किप हो जाएंगे।

 

यह भी पढ़ें: Weather Change Alert: अब जैकेट और कैप रखें तैयार! बढ़ने वाली है ठिठुरन, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

 

3. इंडोनेशिया: ₹1 लाख बनेंगे ₹1 करोड़ 88 लाख

इंडोनेशिया अपने खूबसूरत द्वीपों के लिए मशहूर है यहां भी भारतीय रुपये की वैल्यू स्पष्ट रूप से महसूस होती है। भारत के ₹1 की कीमत यहां के 188 इंडोनेशियन रुपिया (IDR) के बराबर है। यहां के दैनिक खर्च, पर्यटन सेवाएं और स्थानीय सुविधाएं भारत की तुलना में काफी कम लागत वाली हैं। होटल और भोजन से लेकर पर्यटन गतिविधियों तक हर चीज़ बजट के भीतर मिल जाती है जिससे कम पैसों में भी आरामदेह यात्रा संभव होती है। अगर कोई भारतीय ₹1 लाख लेकर इंडोनेशिया जाता है तो वहां जाकर उसकी कीमत 1 करोड़ 88 लाख रुपिया हो जाएगी।

PunjabKesari

 

4. उज़्बेकिस्तान: ₹1 लाख बनेंगे ₹1 करोड़ 34 लाख

ऐतिहासिक सिल्क रूट पर स्थित उज़्बेकिस्तान की मुद्रा भी भारतीय रुपये के मुकाबले कमज़ोर है जो इसे बजट ट्रैवल के लिए आकर्षक बनाती है। भारत के ₹1 की कीमत यहां के 134 उज़्बेकिस्तानी सोम (UZS) के बराबर है। ऐतिहासिक स्थलों, पर्यटन सेवाओं, होटल, भोजन और स्थानीय यात्रा का खर्च कम होने के कारण यह देश यात्रियों को प्रीमियम अनुभव भी आसानी से उपलब्ध कराता है। अगर कोई भारतीय ₹1 लाख लेकर उज़्बेकिस्तान जाता है तो वहाँ जाकर यह राशि 1 करोड़ 34 लाख सोम हो जाएगी।

5. कंबोडिया: ₹1 लाख बनेंगे ₹45 लाख

कंबोडिया उन देशों में शामिल है जहां ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पर्यटन कम खर्च में किया जा सकता है। भारत के ₹1 की कीमत यहां के 45 कंबोडियन रिएल (KHR) के बराबर है। यहां ऐतिहासिक मंदिर (जैसे अंगकोर वाट), समुद्री पर्यटन और स्थानीय संस्कृति का आनंद कम खर्च में लिया जा सकता है। होटल और भोजन की लागत कम होने से यात्रा बेहद आरामदायक बन जाती है। अगर कोई भारतीय ₹1 लाख लेकर कंबोडिया जाता है तो वहां जाकर इसकी कीमत 45 लाख रिएल हो जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News