आसमान से बरसीं राहत की बूंदें, पर हो जाइए सावधान! IMD ने दी ये बड़ी चेतावनी, जानें कब से शुरू होगा गर्मी का टॉर्चर

punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2026 - 08:49 AM (IST)

Delhi NCR Rain Yellow Alert : कहने को तो अप्रैल का महीना शुरू हो चुका है लेकिन दिल्ली-NCR वालों को फिलहाल फरवरी जैसी ठंडक का अहसास हो रहा है। मंगलवार, 7 अप्रैल की सुबह राजधानी दिल्ली समेत नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने मौसम सुहावना बना दिया है। हालांकि मौसम विभाग (IMD) की मानें तो यह राहत बस कुछ ही घंटों की मेहमान है।

अगले 48 घंटे: 'येलो अलर्ट' और धूल भरी आंधी

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR के लिए 7 और 8 अप्रैल को 'येलो अलर्ट' जारी किया है। अगले दो दिनों तक 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। आंधी के साथ-साथ रुक-रुक कर हल्की बूंदाबांदी का दौर जारी रहेगा, जिससे तापमान में गिरावट बनी रहेगी।

PunjabKesari

क्यों बदला मौसम का मिजाज?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 15 मार्च से लेकर अब तक एक के बाद एक कई पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हुए हैं। इन्हीं 'वेदर सिस्टम्स' की वजह से दिल्ली-NCR को अब तक भीषण गर्मी और 'लू' (Heatwave) से राहत मिली हुई है।

9 अप्रैल से शुरू होगा असली अप्रैल का वार

अगर आप सोच रहे हैं कि यह सुहावना मौसम बना रहेगा तो आप गलत हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि गुरुवार 9 अप्रैल से आसमान पूरी तरह साफ हो जाएगा और तेज धूप खिलेगी। 9 से 12 अप्रैल के बीच दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। इस दौरान तेज धूप के कारण दिल्ली-NCR में गर्मी का प्रकोप तेजी से बढ़ेगा और लोग पसीने से बेहाल होने लगेंगे।

PunjabKesari

सावधानी बरतने की सलाह

प्रशासन ने आंधी और धूल भरी हवाओं को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। तेज हवाओं के दौरान कमजोर पेड़ों या होर्डिंग्स से दूर रहने को कहा गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News